कुंभ मेले में जाते समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है इसके तहत जगह जगह यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था होगी और दर्जन भर स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी होगी।
महाकुंभ मेले में जाते समय जाम की समस्या को हल करने के लिए पुलिस ने रुट डाइवर्जन प्लान बनाया है। वाहनों के जाने के लिए बनी योजना के अनुसार पांच मार्ग से वाहनों को मेला क्षेत्र में भेजा जाएगा। दर्जन भर स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी।साथ ही मेले में जाते समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह जगह यात्रियों को ठहराने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पत्रकारों को रुट डाइवर्जन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई योजना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि महा कुंभ मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मछलीशहर से ही प्रयागराज जाने वाले मार्ग को वन वे करने की योजना बनाई गई है।मछलीशहर से जंघई के रास्ते, उचौरा से नीभापुर, मुंगरा बादशाहपुर नगर में पकड़ी से होकर ,फिर तरहटी के रास्ते के अलावा सरोखनपुर से भूपियामऊ के रास्ते वाहन महा कुंभ मेले में वाहन जायेगे।
मेले से वापसी में वाहन कोदहु ,गौरैयाडीह होते हुए इटरहा बार्डर पर हाइवे से होकर जौनपुर गोरखपुर जायेगें। मेले में भीड़ ज्यादा होने पर जगह जगह यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था बनाई गई है।इसके साथ ही रास्ते में वाहनों की निगरानी के लिए दर्जन भर सी सी टी वी कैमरे और ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। सभी कैमरे कंट्रोल रूम के अलावा क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा की मोबाईल से जुड़े होगे। जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पुलिस मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा देने के लिए तैयार है।