फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पुलिस ने चलाई लाठियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जांच की मांग

Tue, 07 Oct 2025 11:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जिले में दुर्गा प्रतीमा विसर्जन जुलूस निकालते समय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हो रहा। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
लाठीचार्ज का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज नगर में शनिवार की देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाचते युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


क्या है मामला
नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से शनिवार की देर रात विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान नगर के मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों के नृत्य को लेकर पुलिस व श्रद्धालुओं में कहासुनी हो गई। पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज कर दिया और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दर्दनाक हादसा: सेना की तैयारी कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगरवासियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें