धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में रविवार को फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में डायल 112 पर लालजी यादव ने फायरिंग की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बाइक सवार कुछ युवक रविवार को अपराह्न तीन बजे उनके घर के सामने हवाई फायरिंग कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। उन्होंने बताया कि फायरिंग का आरोप निराधार है। पुरानी रंजिश में युवकों द्वारा गाली-गलौज की गई। मामले की जांच की जा रही है।