फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइबर ठगी के शिकार लोगों को पुलिस ने दिलाया 1.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसी महिला समेत चार लोगों के साथ ठगी किए गए एक लाख 68 हजार रुपये कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की सक्रियता से पीड़ित के खाते में भेजवा दिया गया। पैसा वापस मिलने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

नगर के श्रीरामपुर रोड निवासी सीमा गुप्ता पत्नी स्व. दिलीप कुमार गुप्ता के खाते से तीन अगस्त 2022 को आनलाइन 40 हजार रुपये कट गए। इसकी शिकायत पीड़िता ने सालभर पहले पंजाब नेशनल बैंक को दिया था। पैसा न मिलने पर पीड़िता सालभर बैंक का चक्कर लगाती रही। थक हारकर पीड़िता इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व साइबर सेल से किया। साइबर सेल की सक्रियता से महिला का पैसा चार अगस्त 2023 को वापस करा दिया गया। इस क्रम में उमाशंकर का 55 हजार रुपये, मयंक अग्रवाल का 40 हजार रुपये व सोनू के 33 हजार रुपये खाते में वापस कराया गया। पैसा वापस मिलने पर सभी लोगों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संबंध में साइबर सेल के नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी का ऑनलाइन फ्राड हुआ है तो 1930 पर 24 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराएं। अगर किसी कारण से मुकदमा दर्ज नहीं करा पाए तो ऑनलाइन साइबर क्राइम गवर्नमेंट वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कराकर अपना पैसा वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें