फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सराय गुंजा में स्थित एक कबाड़ी की दुकान से चोरी की छह बाइक, नौ चेचिस और दो इंजन के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोमवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की तलाश में पीली नदी शाहपुर के पास सघन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच घनश्यामपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार भी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सघन चेकिंग चल ही रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से आते हुए दिखाई दिया। पूछने पर तथा जांच पड़ताल करने के बाद पता लगा कि बाइक चोरी की है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद चालक ने अपना नाम उपेंद्र कुमार पुत्र राम केवल निवासी ग्राम दुगौली खुर्द थाना बदलापुर बताया। उसने बताया कि वह बाइक चोरी कर कबाड़ी महेंद्र यादव पुत्र राजमणि यादव निवासी सराय गुंजा बदलापुर को देता है, जो विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करवाता है। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह तथा चौकी प्रभारी अनिल कुमार, महेंद्र यादव के बटाउबीर स्थित कबाड़ की गोदाम पर पहुंच गए। दबिश दिया तो भारी मात्रा में चोरी की बाइक के पार्ट, दो चोरी के इंजन, बाइक की 9 चेचिस, 12 पहिया टायर के साथ, 6 रिम बिना टायर के तथा ढेर सारे पार्ट बरामद किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें