फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में चेन लुटेरे को लगी गोली, साथी फरार; दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 09:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, Jaunpur।

सार

Jaunpur News: जिले की केराकत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं लूट की चेन खरीदने वाला भी पकड़ा गया। 
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की थाना केराकत पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार रात कुसरना में हुई चेन स्नैचिंग के आरोपी की तलाश के दौरान मुठभेड़ में शातिर लुटेरा चन्द्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी केराकत से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और 4.400 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद हुआ। पूछताछ के बाद लूट की चेन खरीदने वाले संजय सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों पर वाराणसी और जौनपुर के कई थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कुसरना में हुई चेन स्नैचिंग की घटना के अभियुक्त को पूरनपुर मजार के पास नहर पुलिया के चौराहे के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशान द्वारा खुद को पुलिस से घिरा देखकर टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा गोली चलाने पर बदमाश चन्द्रदीप पटेल पुत्र शिवालाल पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के बायें पैर में गोली लगी। जिससे वो घायल हो गया। 

मौके पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया और प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी केराकत भिजवाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर एक अभियुक्त लवकुश पाल पुत्र जयहिंदर पाल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त चन्द्रदीप पटेल द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त लूट की चेन किशन ज्वैलर्स काशीराम आवास शिवपुर पर बेचा था। इसके बाद मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर संजय सेठ पुत्र स्व. शोभनाथ सेठ निवासी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसने लूट में चोरी गई चेन को 20 हजार रुपये में खरीदने व चेन को गला देने की बात स्वीकार करते हुए गली हुई सोने की चेन वजन 4.400 ग्राम बरामद किया गया।

विज्ञापन

कब हुई थी और कहा हुई थी घटना 

घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव में ही 12 जून की देर शाम हुई। चेन स्नैचिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। मायके आई प्रियंका पाल से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर सोने की चेन छीन ली थी। आरोपियों ने पहले महिला को थप्पड़ मारा और फिर गले से चेन छीनकर हनुमान नगर चौराहे से खुज्जी मोड़ की ओर फरार हो गए थे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम  
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, निरीक्षक अपराध विजय शंकर यादव, निरीक्षक के. के. सिंह प्रभारी एसओजी, प्रवीण यादव सर्विलांस सेल जौनपुर, सरकी चौकी प्रभारी युगल किशोर राय व विनोद यादव क्राइमटीम थाना केराकत।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें