फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: पांच बदमाश गिरफ्तार, एक घायल; आठ तमंचे व देशी रिवॉल्वर बरामद

Tue, 07 Jul 2026 03:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। पुलिस ने मौके से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ तमंचे, एक देशी रिवॉल्वर, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, केराकत थाना प्रभारी टेकुरीडीह के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। सूचना पर जलालपुर पुलिस ने पराऊगंज-टेकुरी मार्ग पर घेराबंदी कर दी। दोनों ओर से पुलिस से घिरने पर आरोपियों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनल वर्मा के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी की पहचान सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी बीरमपुर, थाना केराकत के रूप में हुई। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में राजेश्वर पांडेय निवासी एकौना (गौराबादशाहपुर), अवनीश गुप्ता निवासी बीरमपुर (केराकत), बाबी कुमार तथा रंजीत कुमार, दोनों निवासी जालंधर (पंजाब) शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से आठ तमंचे (.315 बोर), एक देशी .32 बोर रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक खोखा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें