फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों पर पुलिस ने बरसाई लाठी

Sun, 03 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को केंद्र सरकार की ओर से पूरा नहीं करने के विरोध में अमित शाह का घेराव करने जाते नगर विधायक को रोकती पुलिस।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। लाठी चार्ज में विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह सहित दस कार्यकर्ताओं को चोटे आई।
विज्ञापन


घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अमित शाह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने आए थे।   काला धन, महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर अमित शाह को घेरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने पहले ही कार्यक्रम तय कर लिया था।

सदर विधायक नदीम जावेद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुक्खीपुर स्थित आवास से टीडी कालेज में आयोजित अमित शाह के कार्यक्रम स्थल की तरफ चल दिए। कोतवाली चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को रोकना चाहा।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। लाठी चार्ज में विधायक नदीम जावेद समेत सत्यवीर सिंह, विकास तिवारी, नसीम अहमद, राजेश राजभर, कमला यादव, विशाल सिंह हुकुम, नीरज राय, अनिल सोनकर को चोट आई। सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें