बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मार्ग स्थित भलुआही गांव के एक अहाते में सोमवार की रात पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि अहाते में बदलापुर कस्बे के एक सर्राफा की दुकान में डकैती की साजिश रच रहे हैं। पुलिस उस अहाते को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सनी गौतम पुत्र रामपाल, विशाल सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी भलुआही, अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी पूरा मुकुंद थाना बदलापुर, साहिल सिंह निवासी बेदौली , सूरज कुमार पुत्र विंध्यवासिनी निवासी सवंशा थाना महाराजगंज, अभिनव मौर्य पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ तथा आर्या उर्फ अमित पुत्र स्व. भारत निवासी राईपुर थाना सुजानगंज को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान तमंचा, दो कारतूस, दो खाली कारतूस, दो लोहे का पंच, 4 स्टील का रॉड, दो पेचकश, दो बाइक, छह मोबाइल बरामद किया गया है। साहिल सिंह उर्फ हैप्पी सिंह पुत्र अवनीश सिंह उर्फ मल्लू निवासी उदपुर घाटमपुर थाना बदलापुर भाग गया। उसकी तलाश चल रही है। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।