जौनपुर के मछलीशहर में तीन दिन पूर्व किराए पर कमरा लेकर रहने वाले एक प्रेमी युगल को कोतवाली पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्रेमी युगत जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। घर से भागकर वह यहां आए थे।
रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक प्रेमी जोड़ा नगर के एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमी युगल से उनके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह दोनों आपस में प्रेम करते हैं।
घरवाले उनकी शादी को तैयार नहीं हैं। इसलिए घर से भागकर यहां आए हैं। थाने ले जाकर पुलिस ने दोनों के परिजनों के नंबर पर संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। कोतवाली पहुंचे परिजनों को सौंप दिया गया।