हौज तिराहे से बृहस्पतिवार को मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि एक जुलाई को हुई चेन की लूट का मुख्य आरोपी पहले गिरफ्तार किया गया है एक और आरोपी को हौज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है उसने अपना नाम करन राजभर निवासी कल्याणपुर थाना मडियाहू बताया।