बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर की चहारदीवारी के अंदर रविवार को लूट की योजना बना रहे पांच शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर की चहारदीवारी के भीतर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पांच शातिर लुटेरे योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोशिश कर रही थी इस दौरान एक लुटेरे ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक लुटेरा भानू गौतम भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लुटेरों के कब्जा से 800 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस इसके अलावा पिलास, पेचकस, लोहे का राड, मोबाइल आदि सामग्री बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान भानु गौतम भागने में सफल रहा। जबकि संत राम निषाद निवासी मछली गांव, अभिषेक गौतम कोइरीपुर गड़ेरिहा थाना महराजगंज, लाला उर्फ अंकुश निषाद निवासी पट्टी दयाल थाना बदलापुर, दिलीप कुमार गौतम, निवासी पट्टी दयाल थाना बदलापुर, प्रिंस को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया हैं। बताया कि गिरफ्तार लुटेरे आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं।