जलालपुर। धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में पकड़े गए अजय सिंह पिंटू निवासी इजरी जलालपुर की काली कमाई से बनाई गईं संपत्तियों को पुलिस ब्योरा खंगाल रही है। ताकि संपत्तियां कुर्क की जा सकें। विवेचना के आधार पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज करेगी।
सीओ अजीत कुमार ने बताया कि अजय के खिलाफ वाराणसी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में गाड़ी खरीदने, भूमि खरीदने के नाम पर फ्राॅड मामले की पड़ताल भी की जा रही है। इसके अलावा उसके तार गैर जनपदों से भी जुड़ने की भी छानबीन की जा रही है। आशंका है कि उसने धोखाधड़ी व जालसाली से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उसका गिरोह लंबे समय से संचालित हो रहा था। सीओ ने बताया कि अजय की लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।