फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर में किया रूट मार्च.

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव और आने वाले त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर के विभिन्न इलाकों में रूटमार्च किया। इस दौरान त्योहारों पर आपसी सौहार्द बनाए रखने और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। शहर कोतवाली पुलिस ने दिन में दो चक्र में अलग इलाकों में भ्रमण किया। दोपहर में सीओ सिटी और शाम को एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाने की पुलिस ने भी पीएसी के जवानों के साथ शहर में भ्रमण किया। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाटोला, पुरानी बाजार, हरलालका रोड, ओलंदगंज, सद्भावना पुल समेत शहर इलाके के गली मुहल्लों से होते हुए मुख्य मार्ग पर भी मार्च किया। एएसपी सिटी ने बताया कि रूट मार्च के दौरान लोगों से मल्हनी में होने वाले विधानसभा उप चुनाव, नवरात्र, चेहल्लुम आदि त्योहारों पर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की गई। उनके साथ शहर कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र दल बल के साथ मौजूद थे। इसके पहले दोपहर में सीओ सिटी रणविजय सिंह के साथ कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर के उत्तरी इलीके में रूट मार्च किया। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने भी सीओ सिटी के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें