फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर सतर्क हुई पुलिस, कई दुकानों पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ऑक्सीजन सिलिंडर, दवा और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमों ने मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में जांच की। दुकानों पर पहुंचकर रजिस्टर से उपलब्ध स्टॉक का मिलान कराया। उन्होंने विक्रेताओं को चेतावनी दी और स्टॉक रजिस्टर न उपलब्ध कराने पर एक ऑक्सीजन गैस सप्लायर्स को नोटिस भी जारी की।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर 15 ऑक्सीजन गैस एजेंसियों व मेडिकल स्टोर पर एक साथ छापेमारी की गई। ओम गैसेज सप्लायर्स एजेंसी पर जांच के दौरान ऑक्सीजन गैस के सिलिंडर मिले, मगर स्टॉक रजिस्टर दिखाने और आपूर्ति किए गए सिलिंडर का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर एएसपी ने औषधि निरीक्षक को सूचित करते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उधर, जिला अभिहित अधिकारी डॉ. वीपी मिश्र के निर्देशन में नगर के कई दवा की दुकानों पर जांच की गई। सर्दी-खांसी, बुखार, एलर्जी, एनर्जी सहित अन्य दवाएं अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत पर जांच के दौरान टीम ने दस से अधिक दुकानों पर पहुंचकर रिकार्ड खंगाले। मौजूद ग्राहकों से भी जानकारी ली। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने विक्रेेताओं को अधिक मूल्य न लेने की हिदायत दी। नकली दवाओं की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
---
जांच के नाम पर न करें उत्पीड़न
केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन (सीसीडब्लूए) के महामंत्री राजीव निगम ने कहा कि दवा व्यापारी हर तरह की जांच के लिए तैयार है, लेकिन व्यापारी को जांच के नाम पर प्रताड़ित न करे। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारियों का पूरा योगदान कोविड-19 से लड़ने के लिए रहेगा। जिला प्रशासन एक ऐसी रणनीति बनाए जिससे न दवा व्यापारियों को व्यापार करने में दिक्कत हो और न ही उपभोक्ताओं को समस्या हो। दवाओं की कालाबाजारी की स्थिति यहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें