अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के करीब 500 कार्यकर्ता बुधवार को व्यापारी समस्याओं को लेकर वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय का घेराव करने निकले। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि अब समय गया है
सत्तासीन नेताओं से अपनी मांगें मनवाने के लिए व्यापारियों को एक और आजादी की लड़ाई लड़ने का। यह लड़ाई मौजूदा एफडीआई हो या वायदा कारोबार, आन लाइन ट्रेडिंग के प्रावधानों के खिलाफ होगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष जावेद अजीम,
विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष आलोक सेठ, अशोक साहू, संजय केडिया, पीयूष गुप्ता, राजेश साहू, गुलजारी लाल, शिवकुमार, जोगेंद्र प्रसाद, मदन अग्रहरि, अमरनाथ, विनोद साहू, पवन जायसवाल, मनोज गांधी, प्रहलाद सेठ, राजेश यादव, निजामुद्दी अंसारी, राजू जायसवाल, विजय केडिया, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दानिश, अनवारुल हक गुड्डू आदि मौजूद थे।