डोभी। क्षेत्र पंचायत डोभी सभागार में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि सरकार ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी जमीनों पर खेल का मैदान बनाया जाएगा। जिससे युवाओं को खेलने में कोई परेशानी न हो। श्री चौधरी ने बताया कि सरकार खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। उसके लिए हर जरूरी सुविधा प्रदान किया जाएगा। वहीं गांव, जिला, प्रदेश, देश का गौरव बढ़ाता है। इस अवसर पर उन्होंने 70 गांवों में खेल सामग्री से संबंधित प्रोत्साहन सामग्री प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह बबलू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र जोशी, अंशू चौबे, पिंटू सिंह, अभिषेक, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।