फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभी स्टेशन के प्लेटफॉर्म की बढ़ेगी लंबाई, इसी महीने से शुरू होगा काम : डीआरएम

विज्ञापन
किसान नेता एवं ग्रामीणों से बातचीत करते डीआरएम आशीष जैन। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
चंदवक। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार को औड़िहार-जौनपुर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान डोभी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान जानकारी दी कि डोभी स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इसी माह के अंत तक प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्लेटफॉर्म, वाटर बूथ, स्टेशन भवन, टिकट काउंटर, पैदल उपरिगामी पुल, यात्री शेड तथा अन्य सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति देखी। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशनों के रिले रूम, आईपीएस रूम तथा विभिन्न संरक्षा अभिलेखों की भी जांच की। इसके अलावा डोभी स्थित ट्रैक्शन सब-स्टेशन (टीएसएस) एवं ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) शेड का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली देखी।
इस स्थानीय लोगों और यात्रियों ने डीआरएम को प्लेटफॉर्म की कम लंबाई की समस्या से अवगत कराया। बताया कि कई ट्रेनों की चार बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाती हैं। इससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि जल्द प्लेटफॉर्म विस्तार होने के बाद यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में भी सुधार होगा। डीआरएम के इस आश्वासन से क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से प्लेटफॉर्म विस्तार की मांग की जा रही थी, जिस पर अब जल्द अमल होता दिखाई दे रहा है।

डीआरएम ने केराकत स्टेशन का किया निरीक्षण-केराकत। गोरखपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शनिवार सुबह केराकत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे संघर्ष समिति केराकत के अध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। केराकत रेलवे स्टेशन के समुचित विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। समिति के सदस्यों ने कहा कि केराकत क्षेत्र की आबादी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गई। लोगो ने गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस और मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव केराकत रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कराने की मांग रखी। डीआरएम ने सभी समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर पिंकू कमलापुरी, अनिल कुमार गांगुली, हंस कुमार सोनकर, नितिन सोनकर, वकील अंसारी, शहीद खान, संजय कसौधन, अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें