फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवा कर भूमि पर कराया गया पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। तहसीलदार अभिषेक राय ने बुधवार को दरना गांव में कोटेदार द्वारा नवीन परती व तालाब खाते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को हटवाया। इसके बाद भूमि पर एक हजार पौधे लगवाए।
विज्ञापन

दरना गांव की एक हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती व तालाब खाते में दर्ज है। इस पर गांव के कोटेदार ने काफी समय से अवैध कब्जा जमाया था। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने भूमि की पैमाइश कराकर कोटेदार को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया, लेकिन निर्धारित समय पर कोटेदार ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को तहसीलदार ने कानूनगो कस्बा नीरज, लेखपाल सुरेंद्र तिवारी टीम के साथ पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए पौधरोपण कराया। तहसीदार ने बताया कि कोटेदार को चेतावनी दी गई है कि अगर पुन: भूमि पर अतिक्रमण हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कृषि वैज्ञानिकों ने किया पौधरोपण
बक्शा। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने बुधवार को वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान आम, आंवला, सहजन, बेल, अमरूद, नीम के छह सौ पौधे लगाए गए। पौध रोपण करने वालों में वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सोमेन्द्र नाथ, एसपी सोनकर, डॉ. अनिल कुमार, पंकज जायसवाल, अमित सिंह, अनुविन्द सिंह, सुरुचि सिंह, अलका राव आदि रहे। इसके पूर्व किसानों को वैज्ञानिकों ने पौधा देकर लगाने और सुरक्षित करने का सकंल्प दिलाया। उधर परशुराम मंडल के रावतपुर गांव में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र व ओमप्रकाश सिंह आदि ने आम के पौधे लगाए।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने किया पौधरोपण
रामनगर। विकासखंड रामनगर के रसूलपुर गांव में भाजपा नेता डॉ. अजय कुमार सिंह और मड़ियाहूं के मुख्य वन अधिकारी जेपी चतुर्वेदी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी के आभूषण हैं। यह वातावरण को संतुलित करने में अहम रोल निभाते हैं। इस अवसर पर गुलजारी लाल चौहान, लाल बहादुर यादव, अमित यादव, चंदन केसरी, रविशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें