फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेलों में पीयूष विश्वकर्मा, प्रीति यादव और नीरज यादव चमके, विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के क्रीड़ा उत्सव में विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ोत्सव-2026 का शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में भव्य समापन हो गया। खेलों में पीयूष विश्वकर्मा, प्रीति यादव और नीरज का प्रदर्शन सराहा गया। 24-25 मार्च और 1 से 4 अप्रैल तक चले इस क्रीड़ोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रो. प्रमोद यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। क्रीड़ोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, योग एवं ट्रैक एंड फील्ड की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विशेष रूप से 2 और 4 अप्रैल को आयोजित ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के परिणामों में 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पीयूष विश्वकर्मा ने प्रथम, सार्थक सिंह ने द्वितीय और अहम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रीति यादव प्रथम, सानिया पाल द्वितीय और काजल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 110 मीटर हर्डल पुरुष वर्ग में नीरज यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सार्थक सिंह दूसरे और सत्यम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में अंजलि सिंह ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और रूपाली मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ोत्सव का प्रमुख आकर्षण 4×100 मीटर रिले रेस रही। पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग संस्थान की टीम विजेता बनी, जबकि महिला वर्ग में विज्ञान संकाय की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को समारोह में सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. शशिकांत यादव और डॉ. राहुल राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि संयोजक के रूप में प्रो. प्रदीप कुमार ने नेतृत्व किया। कोच के रूप में योगाचार्य जयसिंह, क्रिकेट कोच विजय और भानू प्रताप शर्मा का विशेष योगदान रहा। समारोह में डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. सोनम झा, डॉ. प्रियंका जायसवाल, डॉ. मनोज पांडे, एचआरडी विभाग से डॉ. अनुपम व डॉ. प्रवीण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें