फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 300 घंटे की उड़ान भरकर पायलट फलवा सामिया ने रचा इतिहास

विज्ञापन
मड़ियाहूं कस्बा निवासी फलवा सामिया को पायलट बनने पर पिता कमाल फारूकी और मां रुखसाना कमाल फारूकी
विज्ञापन
मड़ियाहूं। छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने को हकीकत में बदलते हुए मड़ियाहूं की बेटी फलवा सामिया ने नगर की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। 300 घंटे की सफल उड़ान पूरी कर उन्होंने आवश्यक अनुभव हासिल किया और पायलट बनने का अपना सपना साकार किया।फलवा सामिया ने बताया कि बचपन में माता-पिता के साथ हवाई यात्रा के दौरान महिला पायलटों को देखकर वह काफी रोमांचित होती थीं। उसी समय उन्होंने पायलट बनने का सपना देखा था। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत शुरू कर दी। परिवार ने भी उनके सपने को कभी सीमित नहीं किया और हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया। सामिया की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से डीजीसीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने यूएसए के कैलिफोर्निया में 15 महीने की फ्लाइंग ट्रेनिंग ली। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कठिन तकनीकी परीक्षाओं और लगातार अभ्यास के दौर से गुजरना पड़ा। सामिया अपनी सफलता का श्रेय पिता कमाल फारूकी और मां रुखसाना कमाल फारूकी को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें