फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर जागरूकता के लिए चिकित्सकों की रैली

Tue, 03 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सद्भावना पुल पर कैंसर का पुतला फूंका गया। पालिटेक्निक चौराहे से शुरू हुई रैली चहारसू चौराहा होते हुए शहर के रुहट्टा स्थित केयर डेंटल परिसर में पहुंची।
यहां हुई गोष्ठी में चिकित्सकों ने कैंसर के लक्षण, उपचार और बचाव के  कारण बताए। बताया गया सावधानी से बहुत सी बीमीरियों से बच जा सकता है। हमें दिनचर्या पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुंह और दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 70 फीसदी मुख कैंसर का कारण तंबाकू बन रहा है। किसी भी रू प में लंबे समय तक तंबाकू  का सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन एकेडमी आफ कैं सर रिसर्च के अनुसार जांच के बाद जो मरीज मिले हैं, उसमें से 58 हजार की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यह आंकड़ा हर 16 फीसदी की दर बढ़ता जा रहा है। डा. तूलिका मौर्या ने कहा कि भारत में मुख कैंसर रोगियों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के अनुसार भारत में हर वर्ष 75 से 80 हजार मुख कैंसर के रोगी मिल रहे हैं। इस मौके पर डा. मुकेश शुक्ला, डा. वीरेंद्र यादव, डा. शशांक श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, संजय मौर्य, सतीश यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें