फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शारीरिक दक्षता का परीक्षा परिणाम जारी, 316 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड सत्र 2023–25 के लिए शारीरिक दक्षता का आयोजन 11, 12 व 13 दिसंबर 2023 को आयोजित किया गया था। इसमें शारीरिक परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं उनके प्रवेश की भी सूचना जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में कुल 316 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जो कि आठ महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के कुल आठ महाविद्यालय समता डिग्री कॉलेज गाज़ीपुर, संत बुला सत्यानंद दास बीरबल डिग्री कॉलेज गाजीपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज गाजीपुर, राम नगीना किशन डिग्री कॉलेज जखनिया गाजीपुर, संत लखन दास गाजीपुर, गोपीनाथ डिग्री कॉलेज सलामतपुर गाजीपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज धतूरी गाज़ीपुर और श्री हरिदास डिग्री कॉलेज जौनपुर में बीपीएड संचालित है, जिनमें अलग-अलग जनपदों के 316 छात्र प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से यह सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों की मेरिट रैंक के क्रम में रिक्त सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को महाविद्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने विवरण रैंक के सामने अंकित बीपीएड महाविद्यालय की कोड के अनुसार आवंटित महाविद्यालय में आठ जनवरी 2024 तक प्रवेश लेकर अपना स्थान सुरक्षित कर लेंगे। यदि वह प्रवेश अंतिम तिथि तक नहीं लेते तो स्थिति में वरीयता के क्रम में अगले रैंक के अभ्यर्थी को प्रवेश के लिए अवसर प्रदान कर दिया जाएगा।

बीपीएड की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह भी छात्रों को सूचित किया गया है कि मेरिट सूची में किसी भी अभ्यर्थियों के नाम, पिता, माता के नाम व जन्मतिथि आदि में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो महाविद्यालय में प्रवेश लेने से पूर्व संशोधन के लिए विश्वविद्यालय के प्रवेश सेल की ईमेल आईडी पर अपना विवरण भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत प्रताप सिंह, उप कुलसचिव परीक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें