फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी संघर्ष मोर्चा ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान कुछ कमरों में प्रश्न पुस्तिका की सील टूटी हुई मिलने पर पीएचडी संघर्ष मोर्चा के अतुल सिंह ने धांधली की आशंका जताई है। कहा कि कुछ अभ्यर्थियों के पास पहले से ही उसके उत्तर मौजूद थे। इसकी शिकायत जब आसपास बैठे अभ्यर्थियों ने संबंधित कमरों में की तो उन शिकायतों को कमरों में ही दबा दिया गया। पकड़े गए अभ्यर्थियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। शिकायत को भी बाहर नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व में पीएचडी संघर्ष मोर्चा बनाकर संघर्ष करने वाले और वर्तमान में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इसकी शिकायत ज्ञापन के माध्यम से कुलपति से की थी। अतुल सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान हमें लगा था कि शिकायत इन कमरों से बाहर निकल कुलपति के पास तक पहुंचेगी लेकिन दुर्भाग्यवश यह शिकायत कमरे तक ही सिमट कर रह गई। सीसीटीवी रिकॉर्डिगिं सुरक्षित रखी जाए और पुनर्निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यदि हम सभी के साथ विश्वविद्यालय ने न्याय नहीं किया तो पीएचडी संघर्ष मोर्चा पूर्व से भी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, बेचन सोनकर, सोनू यादव, अभय राज, पंकज यादव, विवेक, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें