वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रास कंट्री 10 किमी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में राजकीय पीजी काॅलेज गाजीपुर व महिला वर्ग में पं. दीन दयाल राजकीय पीजी काॅलेज सैदपुर चैंपिंयन रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार ने किया।
लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय घुरहूपुर के तत्वावधान में प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को देवकली से हुआ। प्रतिभागी बेलांव होते हुए पुन: महाविद्यालय परिसर तक पहुंची। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर व एसजीआर पीजी कालेज डोभी तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर एसजीआर पीजी कालेज डोभी व तीसरे स्थान पर लालती कुमुदेश्वर महिला पीजी कालेज की खिलाड़ी रहीं।
समापन अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल आवश्यक होता है। आयोजक प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले चार वर्षों से लगातार मेजबानी का अवसर दे रहा है। संरक्षक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि असफल खिलाड़ी अपनी कमियों का आकलन कर चैंपियन होने के लिए कड़ी मेहनत करें।इस मौके पर अभिषेक तिवारी, हरेंद्र यादव, करिश्मा यादव, सुषमा, ऊषा यादव आदि मौजूद रहे।