क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा के समीप सोमवार की रात 12 बजे चालक को नींद की झपकी आने से पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। रामपुर नेवादा थाना बदलापुर निवासी टैंकर चालक दयाशंकर यादव प्रयागराज से टैंकर में करीब 20 हजार लीटर पेट्रोल लेकर वाराणसी की तरफ किसी टंकी पर जा रहा था। इस दौरान नींद की झपकी आने से हौज टोल प्लाजा के समीप राजमार्ग पर टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि पुलिस की सक्रियता से बड़ा नुकसान नहीं हो पाया।