फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेट्रोल पंप मैनेजर की दुकान का ताला तोड़ हजारों का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थानाक्षेत्र के गरियांव में शनिवार की रात चोरों ने एक जनरल स्टोर को अपना निशाना बनाया। पेट्रोल पंप के बगल स्थित इस दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। पीड़ित दुकानदार ने रविवार सुबह थाने में तहरीर दी। गरियांव निवासी विशाल कुमार चौधरी ओम फिलिंग पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पंप के पास ही उनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। शनिवार रात करीब दो बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और भीतर रखा डीप फ्रीजर, रैक, कैमरा व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब विशाल दुकान पर पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें