फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 32 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पीईटी, 87,696 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 जिले के 32 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 87,696 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 32 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। प्रत्येक निर्धारित तिथि पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें