फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर विस्फोट के दर्द से भावुक हो उठे लोग

Sat, 14 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचमुच! पेशावर विस्फोट में मारे गए मासूमों का दर्द जब मंच पर झलका तो कुछ देर के लिए लोग भूल गए कि वे जौनपुर में हैं।
विज्ञापन


 टाउन हाल मैदान के मंच पर अभिनय के जरिए उकेरी गई पेशावर की पीड़ा देख दीर्घा में मौजूद लोग भावुक हो उठे। मौका था आठ दिवसीय शीराजे हिंद महोत्सव के आगाज का। धमाकेदार रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शनिवार को आयोजन की भव्य शुरुआत हुई।

यहां पेशावर का दर्द दिखा। बेटी बचाने की ललक दिखी। और दिखी महिला सशक्तिकरण की चमक। एक ही मंच पर विविधताओं को समेट कर देश को एकसूत्र में पिरोने का संदेश देने की अदाकारी ने लोगों को बरबस ही तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


 सामाजिक संस्था जन गण मन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का श्रीगणेश प्रदेश के उद्यान मंत्री पारसनाथ यादव ने     टाउन हाल के मैदान पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर एड्स, कन्या भ्रूूण हत्या रोकने, भटके युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और नशामुक्त समाज की कल्पना को नाटकों और प्रस्तुतियों के जरिए मंच पर उकेरा गया।

रिदम डांस ग्रुप ओर सलमान शेख ग्रुप के कलाकारों ने अपने नाट्य अभिनय से समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अलावा युवाओं को देशहित में समर्पित होने की अपील कार्यक्रमों के जरिए की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने की।

 संस्था के संरक्षक डा. अब्दुल कादिर खां ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का दौर चल रहा है। अपने क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले मेधावियों से युवाओं को सीख लेनी चाहिए।

 इससे पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को पूर्वांचल गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, आशीष चौरसिया, दिलीप विश्वकर्मा, शकील मुमताज, तनवीर खान, आजम जैदी, सलीम बाबर, डा.
विज्ञापन


 विनोद कुमार, डा. अंजू रोहित खान, डा. इश्तियाक, डा. बृजेश यदुवंशी, समीर असलम शेखू, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, ज्ञानेश सिंह, राशिद खां आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन असलम शेर खान और फैसल हसन तबरेज ने किया। हसनैन कमर दीपू ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें