जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों को हर रोज हो रहे नए शोध और मानव जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। सेमिनार का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. वीके त्रिपाठी ने दीप जला कर किया।
प्रो. वीके त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में हर दिन नए शोध हो रहे हैं। जिसपर नजर रखना जरूरी है। खास कर स्नातकोत्तर के छात्रों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सेमिनार में हिस्सा लेने से नित हो रहे खोज और मानव जीवन पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के बारे में जानकारी की जा सकती है।
मंच पर उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलता है। सेमिनार का नेतृत्व प्रो. आशुतोष मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि सेमिनार में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में संबंधित विषय के बारे पूरी जानकारी मिलती रहती है। उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। प्रियांशु भारती, आनंद कुमार, सौरव, शिवांगी सेठ, पूजा, सोनाली, शुभम, मोनी अबुफैज, रितिका, आकाश कुमार एवं शिवानी शुक्ला ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। प्रो. देव ब्रत मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार, डा. प्रेमचंद, आशारानी ने सेमिनार में हिस्सा लिया। संचालन उदय प्रताप सिंह ने क।िया।