खुटहन। पिलकिछा गांव निवासी सुनील कुमार यादव (45) पर शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने सोते समय गंडासी से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह रात में बरामदे में सोए थे। उसी समय रात्रि लगभग 2:00 बजे हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद