थाना क्षेत्र के गोठाव गांव में बृहस्पतिवार की रात को दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में शनिवार को मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के राजेंद्र सिंह (52) पुत्र हौसिला सिंह बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बाइक से मियाचक बाजार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही सरसरा गांव के पुलिया के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। आसपास के लोग इलाज के लिए सीएचसी बरसठी लाए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत से पत्नी मीना सिंह और पुत्र कृष्ण गोपाल एवं तीन पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।