फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के हसिया गांव में शनिवार की रात बिजली का बोर्ड बनाते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। हसिया गांव के सुरेश (40) पुत्र रामजीत रात नौ बजे घर की बिजली खराब होने पर स्वयं बनाने लगा। इस दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश के चार बच्चों और पत्नी प्रेमा का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें