फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की ओर से आए दिन किए जा रहे दुर्व्यवहार के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने शनिवार को 33 केवीए उपकेंद्र नईगंज परिसर में प्रदर्शन कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के दौरान अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने पर उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचकर अभद्रता करते हैं। कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है।

जानकारी के बाद भी विभाग के अधिकारी सुरक्षा के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। सत्या उपाध्याय ने कहा क यदि सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


 कहा कि टीजी टू कर्मचारियों के साथ आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। प्रदर्शन के बाद बैठक कर सर्वसम्मति से अशोक पटेल को संगठन का सचिव मनोनीत किया गया।

 जौनपुर विद्युत वितरण खंड इकाई का गठन किया गया। विपुल सिंह अध्यक्ष, राकेश संगठन मंत्री, सूर्य प्रकाश सिंह सचिव चुने गए। संरक्षक महेंद्र पटेल, सचिव सत्या उपाध्याय, संगठन मंत्री अशोक. रामानुज सिंह, प्रदीप वर्मा, मनोज, नरसिंह मौर्या, अजीत, इंद्रजीत, अवध नारायण, जितेंद्र, रघुवंश नाथ, दीपक तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें