फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में विस्फोट से सहमे लोग: एक झटके में उड़ गई छत और 70 फीट की दीवार, पांच लाख का नुकसान; पहुंची पुलिस

Sun, 13 Apr 2025 10:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

दुकान में विस्फोट होने की सूचना मिलते ही माैके पर मालिक और पुलिस भी पहुंच गई। सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार विस्फोट हुए थे। इसमें लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दुकान में विस्फोट से गिर गई दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मालिनी बाजार में बीती रात करीब 1 बजे मिठाई की एक दुकान में जोरदार धमाका हो गया। दुकान के अंदर रखा सामान, दुकान की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहियां गांव के निवासी मानिक चंद्र यादव ने मल्हनी बाजार में मिठाई की दुकान खोल रखा है। शनिवार की रात करीब 1 बजे किसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान में जोर-जोर से धमाका हो रहा है। सूचना लगते ही मानिक चंद्र आनन फानन  मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के परछक्के उड़ गए थे। 

दुकान के अंदर रखा सामान नष्ट हो गया था। दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मानिक ने बताया कि दुकान के अंदर धमाका होने से करीब 70 फीट दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। दुकान का शटर टूट गया है। दुकान के अंदर रखी मिठाई भी नष्ट हो गई है। इससे करीब 5 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

प्रशासन के मुस्तैदी पर सवाल
दुकानदार मानिक चंद्र ने बताया कि मल्हनी बाजार के समीप ही करीब 100 मीटर दूर पर सरायख्वाजा पुलिस द्वारा अस्थाई चौकी भी बनाई गई है प्रशासन अगर मुस्तैद रहती तो शायद इतना बड़ा हादसा संभव न होता दुकान के अंदर ऐसा लगता है की जगह-जगह विस्फोटक सामग्री रखकर दुकान को क्षति पहुंचाने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें