फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को याद आ रहा बसपा का शासन काल

Mon, 27 Jul 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के वाराणसी एवं आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील ने कहाकि केंद्र की भाजपा सरकार की जनधन योजना गरीबों को बीपीएल सूची से बाहर करने की योजना है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत बैंकों में खाता खोलने वाले लोगों के खाते में जिस दिन पांच हजार रुपये हो जाएंगे उसी दिन उन्हें बीपीएल सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। आए दिन  हो रही लूट, हत्या और दुराचार की घटनाओं को देख लोगों को बसपा का शासन याद आ रहा है।

वह रविवार को सुक्खीपुर में बसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर सदर विधानसभा के नए प्रभारी की घोषणा की गई। पार्टी ने सदर विधानसभा से डा. अशोक मौर्य को प्रभारी बनाया है।

 इसके पहले नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन को प्रभारी बनाया गया था। यह घोषणा डा. रामकुमार कुरील ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। विशिष्ट अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर अवनीश कुमार, इंदल राम, डा. रमाशंकर
विज्ञापन


 राजभर, सुरेंद्र राम, रामचंद्र गौतम और सीताराम भारती ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने किया। इस मौके पर रामजी मौर्य, एमएलसी प्रभावती पाल, केके विश्वकर्मा,  तपेश विक्रम मौर्य,

मनोज सिंह, मुंगराबादशाहपुर की प्रभारी डा. सुष्मा पटेल, उर्मिला राज, डा. लालबहादुर सिद्धार्थ, डा. हंसराज भारती, डा. आरए मौर्य, डा. अनिल शर्मा, महेंद्र प्रजापति, मुन्ना साहनी, संग्राम भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें