फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टूटी सड़कों व गड्ढों के बीच जौनपुर महोत्सव पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के बीचों-बीच ऐतिहासिक शाही किला में जौनपुर महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। ऐसे में शहर की टूटी सड़कों व गड्ढों के बीच से होकर लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इस समय शहर के विभिन्न मार्गों पर गैस पाइप व सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के ओलंदगंज चौराहा के बगल खोदे गए गड्ढे से आवागमन प्रभावित हो गया। यहां पर गैस पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके अलावा पालीटेक्निक चौराहा पर एक हफ्ते तक गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया था। वहीं सद्भावना तिराहे से जोगियापुर पुल तक सीवर लाइन के कार्य के बाद से आज तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी। वहीं कलेक्ट्रेट तिराहे से जगह-जगह सीवर के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं की गई। स्टेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक के सामने सड़क पूरी तरह से टूट गई है। वहीं सद्भावना पुल मार्ग भी कई जगह सीवर पाइप लाइन डालने के चलते टूटा है। जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम शुरू होने से पहले खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने संबंधित संस्था को सड़क मरम्मत करने का विशेष निर्देश दिया था। बावजूद इसके जिम्मेदारों की तरफ से कोई ठोस कवायद नहीं की जा रही है। जिससे जाम व धूल से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आवागमन को सुचारू करने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया है।
इस बाबत यातायात के प्रभारी निरीक्षण जीडी शुक्ला ने बताया कि उच्चाधिकारियों के समक्ष बैठक में इस बात की चर्चा हुई थी। पालीटेक्निक चौराहा वाले गड्ढे को ढक दिया गया है। शेष पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें