फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गरबा और डांडिया की धुन पर देर रात तक झूमे लोग

विज्ञापन
गरबा डांडिया महोत्सव में नृत्य करती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। युवा डांस एकेडमी के तत्वावधान में गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच पहुंचे हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने देर रात तक गरबा-डांडिया का आनंद लिया। पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजी युवतियों और महिलाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता पिंटू, आयोजक पवन कुमार, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, राजन सिंह और डॉ. सुधाकर द्विवेदी ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और आरती उतारकर समारोह का शुभारंभ किया। राधा-कृष्ण की झांकियों और कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। संचालन प्रयागराज की हेमराजानी ने किया। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, अक्षय वर्मा, आशुतोष पांडे दादा, प्रज्ञा तिवारी, कालिका, दीपक तिवारी, अविनाश पटेल, सपना शर्मा, निशु केसरी, सुषमा कुशवाहा, विवेक सोनी और रंजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें