स्थानीय बाजार में लोग बुखार की चपेट में आते जा रहे हैं। जांच कराने पर पता चल रहा है कि लोगों का प्लेटलेट्स काफी कम हो जा रहा है। बुखार से पीड़ित लोग घबराकर कुछ प्राइवेट चिकित्सालयों में तथा कुछ अन्य स्थानों पर भदोही, वाराणसी में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर को हॉट-स्पॉट जोन घोषित किया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार यादव ने बताया कि रामपुर से 15 लोगों की जांच कराई गई है। किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। टीम लगाई गई है।