फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान, कर रहे रतजगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर हो या फिर ग्रामीण इस समय बिजली की धुआंधार कटौती को लेकर हर तरफ हो हल्ला मचा हुआ है। कारण शेड्यूल से काफी कम बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं पसीने से तर बतर होने के साथ ही लोग जागकर रात गुजारने को विवश हो रहे हैं। वहीं जिम्मेदार सब कुछ जानकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनको बिजली आपूर्ति कराने के लिए 60 हजार ट्रांसफार्मर और 62 बिजली उपकेंद्र मौजूद हैं। बिजली आपूर्ति का शेड्यूल भी तय किया गया है, जिसमें शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। वहीं तहसील क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल तय है, लेकिन लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे लोगों को दिक्कत का सातना करना पड़ रहा है।
मछलीशहर: क्षेत्र में इस समय महज चार से छह घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन उसके भी आने का कोई समय नहीं रह गया है। हर समय थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली कटती रहती है। दिन में 15 मिनट और आधे घंटे भी बिजली नहीं रहती है। इसी प्रकार रात में कभी 10बजे तो कभी 1 बजे और कभी भोर में 3बजे बिजली आती हैं। सिकरारा: क्षेत्र में दो से तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। मडि़याहूं: नगर क्षेत्र में 14 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। सिंगरामऊ: बिजली के आने का कोई समय नहीं रह गया है, जिससे गर्मी के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बदलापुर: क्षेत्र में बिजली कटौती से जन जीवन अस्त व्यस्त है। बदलापुर नगर में दस से बारह तो ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

हर पांच से दस मिट पर हो रही कट रही बिजली
शहर में तारापुर कालोनी, सहकारी कालोनी पश्चमी समेत कई मोहल्लों में शुक्रवार को बिजली की हालत अब तक पूरे साल में सबसे खराब रही। दिन में तो घंटे-घंटेभर गायब रही बिजली दोपहर 2 बजे के बाद हर पांच से दस मिनट पर कट रही थी। जिसके चलते पंखा-खुलकर रेस बनाकर रुक जा रहे थे। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों का गुस्सा बिजली विभाग के अधिकारियों पर फूट रहा था, वे जो मन में आ रहा था अधिकारियों के पद नाम लेकर बोल रहे थे। इसे सुनने वाले भी बुरा नहीं मान रहे थे।
जिले में जो भी बिजली मिल रही है। उसकी आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं को बिजली मिल सके, इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम खोला गया है, जिसका नंबर 05452-260861 है, जिस पर आ रही शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें