2- खुटहन क्षेत्र के गौसपुर स्थित काशी गोमती सयुंत ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बैंकों में पैँसा निकालने में लोग सोशल डिसटेंस नहीं बना रहे हैं। पैसा निकालने के लिए बैंक खुलने से पहले ही लोगों की भारी भीड़ लग जा रही है। हर कोई पहले पैसा निकालने के चक्कर में बैंक खुलते ही एक दूसरे से सट कर खड़ा हो रहे हैं। शहर के सुुखीपुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के कस्टमर सर्वर प्वाइंट पर भी लोग एक दूसरे से सटकर पैसा निकालने के लिए खड़ा रहे। वहीं बैंक कर्मचारी और पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। इसको लेकर वे कुछ नहीं कर रहे हैं।
केराकत नगर के यूनियन बैंक , काशी गोमती ग्रामीण संयुक्त बैंक, यूनियन बैंक बजरंगनगर व मुफ्तीगंज आदि स्थानों पर पैसा निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है। लोग बैंक खुलने से पहले ही आ जा रहे हैं। बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ पैसा निकालने के लिए गेट पर लग जा रही है। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे हैं। एक दूसरे सट कर लोग खड़े होकर अपनी-अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं, जो कभी भी लोगों के लिए भारी मुसीबत बन सकता है। बैंक में ड्यूटी कर रहे पुलिस भी सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं करा रहे हैं । जब कि कोरोना वायरस से बचने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग होना निहायत जरूरी है। मछलीशहर- सरकार की ओर से लोगो के खातों में आर्थिक सहायता राशि डाली गई है। जिसे निकालने के लिए लोगों की बैंकों में भारी भीड़ लग रही है। लोगा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की बजाय एक दुसरे से सट कर खड़ा हो रहे हैं। इसका नजारा मछलीशहर नगर के काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों की शाखा में आसानी से देखा जा सकता है। हलांकि पुलिस लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की जा रही है। लेकिन इसका कोई असर लोगों पर देखने को नहीं मिल रहा है। जबकि कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक सरिता यादव अपने हमराहियों के साथ बैंकों में पहुँच कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस को बैंक के मुख्य द्वार पर ही भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने की हिदायत दे रही है।
बरईपार बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर भीड़ उमड़ रही है। बाजार के अंदर एक ही बैक होने के कारण भीड़ यहां ज्यादा हो रही है । भीड़ के आगे पुलिश भी असहाय नजर आती है ।