फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: माैसम के खेल में बीमार पड़ रहे लोग, जिला अस्पताल के सभी 70 मेडिसिन बेड भरे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों की काउंटर पर लगी भीड़। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खांसी, सर्दी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतों के साथ सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बहाल होते ही मरीजों की भारी भीड़ जुट गई। पर्चा काउंटर पर लंबी कतारों को व्यवस्थित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आम दिनों में जहां मरीजों की संख्या 900 से 1000 के बीच रहती थी, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 1187 तक पहुंच गया। दवा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड रूम तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की स्थिति यह है कि मेडिसिन वार्ड के सभी 70 बेड पूरी तरह भर चुके हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण हर 100 में से 25 मरीज बुखार और अस्थमा की समस्या लेकर आ रहे हैं। अस्पताल में कुल 150 बेडों की क्षमता है लेकिन मेडिसिन वार्ड में जगह न होने के कारण नए मरीजों को बेड खाली होने (डिस्चार्ज) का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, रविवार को अस्पताल बंद रहने के कारण भी सोमवार को भीड़ अधिक रही। बदलते मौसम में सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें