फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तेल चोरी और बिजली कटाैती से भड़के लोग

विज्ञापन
बक्सा के सवंसा पावर हाउस पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। बक्शा विद्युत पावर हाउस पर पहुंचे 20 से अधिक ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। शंभूगंज फीडर से जुड़े उमरपुर, चकपटैला, शिवगुलामगंज और दुबेचक गांवों की बिजली आपूर्ति बीते चार दिनों से पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि 400 केवीए के मुख्य ट्रांसफार्मर के जलने और अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या पैदा हुई है, लेकिन विभाग इसे ठीक करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव व अन्य ग्रामीणों ने जेई सुरेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि जेई न तो फोन उठाते हैं और न ही मौके पर मिलते हैं। आरोप है कि विभाग के लोग तेल चोरी का बहाना बनाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने में देरी कर रहे हैं, ताकि अपनी कमियों को छिपा सकें। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में तेल न होने के कारण वह जल गया, जबकि कर्मचारी इसे चोरी की घटना बता रहे हैं। ऊर्जा मंत्री और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन बड़ा होगा। हालांकि, पावर हाउस पर मौजूद विद्युत कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि आपूर्ति दुरुस्त करने का काम किया जा चुका है। इस दौरान प्रधान धर्मेंद्र मौर्या, शुभम यादव, सोनू अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें