फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन से बाज नही आरहे लोग, 44 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लॉकडाउन के बाद भी लोग सड़क पर बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। पूरी दुनिया के लिए चुनौती बने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को सफल बनाने की जिम्मेदारी लोगों की भी है लेकिन तमाम लोग बेवजह सड़क पर निकल जा रहे हैं। ऐसे ही लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले नौ दिनों में पुलिस ने 44 के खिलाफ केस दर्ज किया है और सात को जेल भेजा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जिले की सभी सीमा के साथ साथ सभी थाना क्षेत्रों की भी सीमा सील की गई है। जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस छानबीन कर रही है। दवा, राशन व अन्य जरूरी काम से निकलने वालों को 12 बजे तक छूट दी गई है। शहर से लेकर प्रमुख बाजार और ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस टीम लगातार भ्रमण कर रही है। इतनी निगरानी के बाद भी नियमों को धता बताकर सड़क पर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि 24 से 31 मार्च के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 182 वाहन सीज किए गए हैं। 780 वाहनों का चालान किया गया है और 158500 शमन शुल्क वसूल किया गया है। उनका कहना है कि इतनी जागरुकता के बाद भी अभी तमाम लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना से होने वाली संभावित त्रास्दी का अंदाजा नहीं है। ऐसे ही लोग दूसरे के लिए खुद के साथ परिवार और आसपास के लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें