फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 29 को विरोध-प्रदर्शन करेंगे पेंशनर्स

विज्ञापन
बैठक में मौजूद पेंशनर्स। संगठन
विज्ञापन
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशनर्स को शामिल करने और वित्त विधेयक-2025 को वापस लेने की मांग के लिए 29 सितंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गठित आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को शामिल नहीं किया गया है। इससे पेंशनर्स में नाराजगी है। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, वीवी सिंह, प्रमोद सिंह, कांती सिंह, विमला गुप्ता, आशा देवी, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि रहे। सेवानिवृत्त एडीओ (आईएसबी) दिवंगत पुद्नराम यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें