सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर भवन में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने पंडित दीनदयाल कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा चिकित्सा व्यवस्था के बारे जानकारी दी। कहा कि सभी साथियों को जनपद के निजी चिकित्सालयों की सूचना दी गई है। चिकित्सा सुविधा लेने का सुझाव दिया। अजय सिंह ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के साथ ही पेंशनर्स की समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने की मांग की। कृपाशंकर उपाध्याय ने समस्या को रखने का सुझाव दिया। जिला मंत्री राजबली यादव ने साथियों को जोड़ने का संकल्प लिया। श्याम बिहारी सिंह, पूर्व अध्यक्ष ने महंगाई राहत का भुगतान करने की मांग की। बैठक में उमानाथ सिंह, केके त्रिपाठी, नन्दलाल मंजूरानी राय, विमला देवी, शम्भनाथ यादव, कंचन सिंह, बसंत लाल प्रजापति आदि ने संबोधित किया। संचालन राम अवध लाल ने किया।