फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर पेंशनरों ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में बृहस्पतिवार को की गई। जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रांतीय बैठक में शासन स्तर पर पेंशनर्स की लंबित मांगों पर सरकार की ओर से शीघ्र निर्णय नहीं लेने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में तय हुआ कि मुख्यालय पर 17 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा।
इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैशलेश चिकित्सा कार्ड के लिए जो ऑनलाइन आवेदन किए हैं, वह सभी साथी प्राप्त होने वाले मैसेज को समय समय पर चेक करके आवश्यकतानुसार केवाईसी कराकर कार्ड डाउनलोड कर लें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के कार्यो की प्रशंसा करते हुए पेंशनर्स हितों के लिए चलाए जाने वाले हर संघर्ष में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक को कंचन सिंह, केके त्रिपाठी, डीके सिंह, राम अवध लाल, कामता प्रसाद गुप्ता, सत्यवती, मुरली सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, ओंकार मिश्रा, श्याम बिहारी सिंह, यदुनाथ व आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें