जेएनयू में देशद्रोहियों के समर्थन में की गई नारेबाजी के विरोध में गुस्साए यूथ इन एक्शन द्वारा सोमवार को तिलकधारी महाविद्यालय के छात्र नेता प्रवीन सिंह और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परविंद चौहान के नेतृत्व में शांति पद यात्रा निकाली
गई। उक्त यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपा। गिरिश कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि ऐसे देशद्रोहियों को हम भारत मां के सपूत बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व राहुल सिंह ने कहा कि भारत
मां के सम्मान के लिए हम लोगाें की आवश्यकता पड़ी तो सरहद पार कर फैसला करेंगे। पूर्व विधायक सुरेंद्र व दीपचंद राम ने कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। शांति पद यात्रा में अनिल परिवर्तन, पंकज
जायसवाल, आशीष गुप्ता, राजेंद्र, बसंत प्रजापति, नंदलाल, रामकृष्ण पाठक सहित भाजपा के नेता हरिश्चंद्र सिंह, संतोष सिंह, डा.संजय पांडेय, सतीश त्यागी, आलोक सेठ, राजवीर सिंह, आशीष तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, गौरव प्रताप, गौतम गुप्ता, सरदारमंदीप सिंह, मनीष पांडेय, अभिषेक सिंह आदि रहे।