समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली।
साइकिल यात्रा मल्हनी क्षेत्र के लखौवा से चलकर शंभूगंज होते हुए सुजियामऊ, शिवगुलामगंज, बक्शा, रन्नो आदि दर्जनों गांवों में पहुंची। साथ ही सरकार की नीतियों से ग्रामीणों को जानकारी दी।
यात्रा को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने मल्हनी विधानसभा लखौवा में झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार तीन वर्ष पूरा कर चुकी है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिस
बुलंदी के साथ समाजवादी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को खेत-खलिहानों में रहने वाले मजदूर किसान, दलित और पिछड़ों तक साइकिल यात्रा के माध्यम से उपलब्धियों को पहुंचाने का वीणा उठाया है। वह अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठे व फरेबी लोगों की सरकार है। उनके द्वारा जो कहा जाता था कि सरकार में आएंगे तो काला धन वापस लायेंगे और भ्रष्टाचार, महंगाई कम करेंगे। किसी भी वादे पर खरा नहीं उतर सके हैं।
इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल, रामधारी पाल, अशोक आजाद, संघर्ष यादव, मोहम्मद दानिश, मुन्ना यादव, कृष्णकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।