फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मरीजों के उपचार के लिए रविवार को जिले की 72 स्वास्थ्य इकाइयों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल फीवर, चर्मरोग और डायरिया के मरीज अधिक रहे। हालांकि अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज भटकते रहे। चिकित्सकों की कमी के कारण इलाज के आए मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिर्फ औपचारिकता ही की जा रही हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
महराजगंज में बुखार, डायरिया और खांसी के मरीज पहुंचे। इनका इलाज करने के साथ ही दवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दोपुर में डॉ. आरपी निगम, पीएचसी पूरालाल में फार्मासिस्ट राकेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजाबाजार में एलटी अंगद सिंह ने जांच कर मरीजों को दवा दी। कुल 60 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


मछलीशहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आए कुल 17 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में इलाज कर रहे डाक्टर आर के यादव ने बताया कि मेले में 5 पुरुष,10 महिलाओं और 2 बच्चे का इलाज किया गया है। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर आर के यादव चिकित्साधिकारी ,फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह नेत्र सहायक एच के गौतम,माला देवी ए एन एम और आशा बहुएं उपस्थित रही।
विज्ञापन


वर्जन
चिकित्सकों की कमी के कारण ऐसी स्थिति है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इनकी तैनाती के बाद यह समस्या नहीं होगी। - डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें